February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको में शिक्षक दिवस पर 400 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित कर व्यक्त की कृतज्ञता, प्रबंधन ने व्यक्त किया समर्पित शिक्षकों के प्रति आदर”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालकोनगर, 06 सितंबर 2025 — शिक्षक वे मार्गदर्शक होते हैं जो समाज के भविष्य को उज्जवल बनाते हैं। इस महत्वपूर्ण शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने समाजिक उत्तरदायित्व का प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र के शिक्षकों का विशेष रूप से सम्मानित किया। कंपनी प्रबंधन ने टाउनशिप के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर 400 से अधिक शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया और उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं निष्ठा के प्रति आभार प्रकट किया।

 

‘गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिले न मोक्ष’ के भाव को जीवंत करते हुए, प्रबंधन द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको टाउनशिप स्कूल (बीटीएस), डीएवी स्कूल, मिनीमाता विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय परसाभाठा, एमजीएम स्कूल, बालसदन, शिक्षानिकेतन, चंद्रोदय, जीएस सेक्टर-5, स्वामी आत्मानंद तथा आदर्श मंदिर विद्यालयों का दौरा किया गया। प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों से संवाद कर उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की गई।
प्रबंधन द्वारा शिक्षकों को विशेष रूप से एक उपहार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने हर्षोल्लास और आत्मीयता से धन्यवाद स्वीकार किया। यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि यह कृतज्ञता और आपसी स्नेह का पल बन गया, जिसने बालको और स्थानीय शैक्षिक समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों को और भी प्रगाढ़ किया।

 

 

बालको की यह पहल न केवल शिक्षकों के योगदान को मान्यता देने का प्रतीक है, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को संजोने का भी प्रतीक बन गई। कंपनी ने एक बार फिर साबित किया कि वह केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं शैक्षिक विकास में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस प्रकार बालको का यह सम्मान कार्यक्रम शिक्षक दिवस की भावना को सजीव करते हुए देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान और आदर की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.