May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रिसदी तालाब में बच्चों की दर्दनाक मृत्यु पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने जताया संवेदना

 

कोरबा, 06 सितंबर 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रिसदी तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में ला दिया। इस दुखद घटना पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
श्री मोदी ने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक क्षण है, जिसने बच्चों के परिवार पर अमिट पीड़ा छोड़ दी है। उन्होंने दिवंगत मासूमों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में साहस व धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा दी।
उन्होंने समाज के सभी लोगों से भी आह्वान किया कि वे इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति और समर्थन का हाथ बढ़ाएं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.