May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम जवाली में धूमधाम से मनाया गया गणेशोत्सव, श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ विसर्जन कार्य

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जवाली, 06 सितंबर 2025 – इस वर्ष भी ग्राम जवाली में गणेशोत्सव पर्व बड़ी श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे गांव के 355 परिवार प्रत्यक्ष रूप से एवं 175 परिवार अप्रत्यक्ष रूप से इस पावन महापर्व में शामिल होकर गणपति बप्पा की उपासना में तन मन धन से योगदान दिया। कुल मिलाकर गांव के 15 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जिनमें प्रमुख पंडाल इस प्रकार हैं –

बाजार पारा शिशु मंदिर, सूराजखूटा आंगनवाड़ी, मौहार पारा सोमवारी बाजार, मध्य नगरी तिराहा चौक, ठाकुरपारा मंच, ऊपर पारा (मनोज ठाकुर के घर के पास), नंदलाल कॉम्प्लेक्स मुख्य मार्ग, खालें पारा आदि।
इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत श्रद्धालु परिवारों में भी विधिपूर्वक गणेश पूजा संपन्न हुई, जिनमें सड़क पारा के दिनेश कुमार पटेल, मध्य नगरी के इंद्रसेन सारथी, शारदा नामदेव, शुभम सुयश अग्रवाल, चौहान मोहल्ला के सुबे लाल चौहान परिवार, नदिया पार के साहिल कुमार, मुराईकछार नदिया पार में मनोज कुमार पटेल परिवार प्रमुख हैं।

 

🎶 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
सूराजखूटा, ऊपरपारा और मौहारपारा के संयुक्त तत्वाधान में गम्मत का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। पाँच समितियों ने मिलकर भव्य रामायण गान का आयोजन किया, जिसमें ग्राम के हर आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
बाजार पारा में “जय गणेश देवा” डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने जोश और उमंग के साथ भाग लिया।

🌊 विसर्जन कार्य शांतिपूर्वक संपन्न
गणपति विसर्जन कार्य शासन के निर्देशों एवं अनुमतियों के अनुरूप संपन्न हुआ। अधिकांश समितियों ने डीजे का प्रयोग नहीं करते हुए नियमों का सख्ती से पालन किया। केवल एक-दो स्थानों को छोड़कर सभी जगह विसर्जन कार्य शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। ग्राम के सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि गणमान्य लोग विसर्जन कार्य में उपस्थित होकर उत्साह वर्धन करते दिखे।
🎉 विशेष आयोजन
ग्राम दूल्हीकछार में भी गणेशोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जहां समापन सत्र में गम्मत का कार्यक्रम अत्यंत उल्लास व आनंदमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
मध्य नगरी कोलिहामुंड़ा तिराहा मार्ग स्थित गणेश पंडाल में तथा मनोज कुमार पटेल निवास में रात्रि कालीन रामायण गान में विशेष अतिथि गणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
📸 विसर्जन के समय बाजार मोहल्ला जवाली से गणपति बप्पा को बड़े श्रद्धा भाव से विसर्जन स्थल की ओर ले जाया गया।
ग्राम जवाली का यह पर्व सामाजिक समरसता, श्रद्धा व एकता का प्रतीक बनकर उभरा। हर आयु वर्ग के लोगों ने मिलकर इस धार्मिक परंपरा को संजीव रखते हुए उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.