August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांगो बांध से लगातार बढ़ा पानी का प्रवाह, 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हसदेव नदी में

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/      कोरबा। बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ते पानी के दबाव के चलते 358.11 मीटर पर स्थिर हो गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बांध प्रबंधन ने आज शुक्रवार, 05 सितंबर 2025 को सुबह अतिरिक्त गेट खोले।
सुबह 5:00 बजे तक गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 के साथ गेट संख्या 03 और 09 को भी 0.50-0.50 मीटर तक खोला गया था। इसके बावजूद जलस्तर स्थिर बना रहा। स्थिति को देखते हुए सुबह 8:30 बजे गेट संख्या 02 और 07 को भी आवश्यकतानुसार खोला गया।
वर्तमान में गेट संख्या 5 और 6 को 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 और 8 को 1.00 मीटर, गेट संख्या 3, 9, 2 और 7 को 0.50-0.50 मीटर तक खोला गया है। सभी गेटों से कुल 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पॉवर प्लांट हाइड्रेल के जरिए 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध से कुल 49,904 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित हो रहा है।
बांगो बांध माचाडोली के कार्यपालन अभियंता धर्मेन्द्र नीखरा ने बताया कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और जलस्तर को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.