May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*बजाज ने सराफ को अंतिम प्रणाम कर आशीर्वाद लिया था*

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने संघ प्रचारक शांताराम सराफ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को श्री बजाज का जन्मदिन है और शांताराम सराफ के देहावसान से कुछ समय पहले ही श्री बजाज शुक्रवार को वी.वाय. हॉस्पिटल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अपने जन्मदिन पर प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री बजाज ने कहा कि यह उनकी ओर से स्व. सराफ को अंतिम प्रणाम रहा। विदित रहे, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के चलते श्री सराफ का वी.वाय. हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहाँ शुक्रवार की शाम उन्होंने अंतिम साँस ली।
——————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.