March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

साहित्यकार सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि पर साहित्य लेखन के जरिए सामाजिक जागरण करें : जम्वाल*

 

*प्रदेश संगठन महामंत्री साय का आग्रह : पाठ्य पुस्तकों में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की जीवनी को शामिल करने पथ तैयार करें*

*साहित्यकार पहुंचे प्रदेश भाजपा कार्यालय, नानाजी देशमुख ग्रन्थालय का किया अवलोकन*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने प्रदेश के साहित्यकारों से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि विषयों पर साहित्य लेखन के जरिए सामाजिक जागरण करने पर बल दिया है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों से चर्चा कर रहे थे। विदित रहे, प्रदेश के साहित्यकारों ने श्री जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य भेंट की।

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचे साहित्यकारों में डॉ. चित्तरंजन कर, गिरीश पंकज, माणिकलाल वर्मा, डॉ. बलदाऊराम साहू के साथ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं भाजपा के कार्यालय मंत्री अशोक बजाज उपस्थित थे। गौरतलब है, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार हाल ही में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की हिंदी राजभाषा समिति में सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान भाषा और साहित्य विषय को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने स्कूली पाठ्य पुस्तकों में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की जीवनी को शामिल करने के लिए पथ तैयार करने का आग्रह किया।

भाजपा पदाधिकारियों से भेंट व चर्चा के बाद साहित्यकारों ने प्रदेश कार्यालय में स्थापित नानाजी देशमुख ग्रन्थालय का भी अवलोकन किया। इस समय प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.