March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को मिला संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त में 647 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित

 

रायगढ़/रायपुर, 05 सितम्बर 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69 लाख 15 हजार 994 माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से महिलाओं तक पहुँचाई गई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना माताओं-बहनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि 1 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाई जा चुकी है। यह योजना माताओं-बहनों के जीवन में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है। इससे परिवारों को मजबूती और समाज में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.