राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की तैयारियों को गति : तिलकेजा मंडल की वृहद बैठक में बना कार्ययोजना






612 ग्रामों में बैठकों का सिलसिला, जनजागरण अभियान व पथ संचलन की बनी रूपरेखा
कोरबा/करतला।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (2025) की तैयारियों को लेकर जिलेभर में मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में करतला खंड के अंतर्गत तिलकेजा मंडल की वृहद बैठक अटल समरसता भवन तिलकेजा में संपन्न हुई, जिसमें 12 गाँवों के विविध अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
तिलकेजा ग्राम विगत 40 वर्षों से शाखा ग्राम के रूप में सक्रिय है। यहाँ से अब तक 5 स्वयंसेवक तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग कर प्रांत स्तर पर दायित्व निभा रहे हैं, वहीं 30 से अधिक स्वयंसेवक प्रशिक्षित होकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं। बैठक का शुभारंभ खंड कार्यवाह प्रेम पटेल ने किया। तत्पश्चात जिला सह व्यवस्था प्रमुख एवं करतला खंड पालक रामकिशोर श्रीवास्तव ने संघ की स्थापना, उद्देश्य एवं वर्तमान गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। तब से लेकर अब तक संघ समाज के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ सेवा कार्य कर रहा है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ ने समाज के बीच विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

रामकिशोर श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष विजयदशमी (25 सितंबर से 15 अक्टूबर) विशेष रूप से मनाई जाएगी। प्रत्येक मंडल में पूर्ण गणवेशधारियों का पथ संचलन आयोजित होगा। तिलकेजा मंडल से 150 से अधिक स्वयंसेवकों के संचलन में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 2 नवंबर से 2 दिसंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसे विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान माना जा रहा है। साथ ही 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक हिंदू सम्मेलन, पथ संचलन, सामाजिक सद्भाव बैठकें, युवा कार्यक्रम और शाखा विस्तार जैसी गतिविधियाँ होंगी।
बैठक में खंड संघचालक मंगल दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजसेवी एवं स्वयंसेवक किशन साव ने शांति पाठ के साथ किया।
इस बैठक में अनेक अनुषांगिक संगठनों एवं समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से –
अधिवक्ता टीकम साव (विभाग प्रचार प्रमुख)
नान्ही दास दीवान (पूर्व प्रांत शारीरिक प्रमुख)
टीकाराम यादव (कार्यक्रम सद्भाव प्रमुख)
क्रीड़ा भारती से बालगोविंद जायसवाल
किसान संघ से मानिलाल हलवाई एवं महेश्वर कश्यप
विद्यार्थी परिषद से विकास शाण्डेय
खंड पालक रूपेंद्र चौहान
खंड बौद्धिक प्रमुख मनीष यादव
शाखा कार्यवाह पियूष कैवर्त
गायत्री परिवार से लखन साव, सहदेव साव
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से महावीर राजपूत
धर्म जागरण से रामनिरंजन जायसवाल, शोभाराम कश्यप
विद्या भारती से ओम साहू, जीवन जायसवाल
भाजपा से किशन साव, पवन कंवर, गोवर्धन पटेल, श्रवण पाटले, राम मनोहर सोनी, संतोष साहू, भुवनेश्वरी कंवर, ननकी पाटील, दिलीप कौशिक, कुमार कंवर, कमलेश अनंत, प्रतिमा सोनवानी, दुलीचंद धीवर, खुशदिल आदिले, उत्तम राव
संघ स्वयंसेवक कुलसिंह कंवर, फागुलाल श्रीवास, राकेश वैष्णव, आनंद सोनवानी, आनंद पाण्डेय, डॉ. एन. बिस्वास, गजेंद्र वैष्णव, चंद्रशेखर तिवारी, कुमारेश गौतम, रामकुमार पाण्डेय
बैठक में कुल 60 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे और शताब्दी वर्ष को सफल बनाने हेतु जनजागरण का संकल्प लिया।





