February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार : मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, महंगाई पर लगेगी लगाम – आम जन, किसान, व्यापारी और युवा सभी को मिलेगा सीधा लाभ”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/   रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार लागू करते हुए टैक्स ढांचे को सरल और जनहितैषी बना दिया है। भाजपा प्रदेश इकाई ने इस फैसले को “स्वर्णिम निर्णय” बताते हुए कहा कि यह भारत की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और आम नागरिक से लेकर किसान, व्यापारी, महिला, युवा और उद्योग सभी वर्गों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
अब जीएसटी के केवल दो स्लैब – 5% और 18% ही रह गए हैं। 12% और 28% स्लैब पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं। विलासिता और हानिकारिक वस्तुओं के लिए अलग से 40% स्लैब तय किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित आर्थिक सुधारों की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, कृषि उपकरण, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपभोक्ता उत्पाद सस्ते हो गए हैं। साथ ही कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स शून्य कर दिया गया है।
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने इसे व्यापार और उद्योग के लिए नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया। वहीं अखिलेश सोनी ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब जीएसटी में कमी से जनता को दुगना फायदा मिलेगा।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि दूध, पनीर, घी, मक्खन और सभी प्रकार की रोटियों व पराठों पर जीएसटी घटाकर 5% या शून्य कर दिए जाने से रसोई का बोझ घटेगा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि खाद और बीज पर टैक्स घटकर 5% हो गया है जिससे किसानों की लागत कम होगी।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि मोटरसाइकिल और ऑटो सेक्टर में टैक्स घटाकर 18% कर देने से वाहन खरीदना आसान हो जाएगा। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी हटाने से लोगों को राहत मिलेगी।
अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा किया गया है। रोज़मर्रा की चीजों से लेकर एफएमसीजी, रिटेल और ऑटोमोबाइल सेक्टर तक व्यापक राहत मिलेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम गरीब से गरीब और आम नागरिक की जेब में राहत देने वाला है और भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.