कोरबा भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित – युवा चेहरों को मिला बड़ा मौका, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर 🔥






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। 4 सितम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री श्री पवन साय की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में अध्यक्ष सहित कुल 18 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी बड़ी संख्या में शामिल किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार –
उपाध्यक्ष : प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, मंजू सिंह, रुक्मणि नायर, रेणुका राठिया और नवदीप नदा
महामंत्री : अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा
मंत्री : कमला किण्डो, कमला बरेठ, सतीश झा, अजय कंवर, अजय दुबे, विवेक मार्कण्डेय
कोषाध्यक्ष : अजय पांडेय
सह कोषाध्यक्ष : नवीन अरोरा
मीडिया प्रभारी : अर्जुन गुप्ता
सह : शैलेन्द्र यादव
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा –
“यह कार्यकारिणी प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन से गठित की गई है। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों, सभी वर्गों और समुदायों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। विशेष रूप से युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे।”
भाजपा की इस नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। अनुभवी नेताओं और उत्साही युवाओं के मेल से बनी यह टीम कोरबा जिले में भाजपा को नई दिशा देने और 2028 के चुनावी अभियान की तैयारी को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।





