February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्रीय चिल्ड्रन कैडेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न राज्य के खिलाड़ियों ने जीते 43 पदक, देश में चौथा स्थान हासिल

सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने दिलाए 19 पदक, जिले का नाम रोशन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नेहरू इनडोर स्टेडियम में 27 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय चिल्ड्रन एवं कैडेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 12 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीतकर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं तमिलनाडु किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के 69 सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं – पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लो किक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स – में हिस्सा लिया।
कोरबा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक विजेता: वृंदा अगरवाल (2), खुशाल साहू (2), श्रद्धा साहू, प्रद्युम्न गोयल, दिव्या कर्ष।
रजत पदक विजेता: कृति साहू, नाफिया सिद्दीकी, अवन्या तिवारी, नव्या तिवारी।
कांस्य पदक विजेता: नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव, चिराग चौहान, मनसा सिंह, श्लोक राज।
इसके अलावा काव्या दिनेश, वैदिक पलेरिया, पी. साई हर्ष, अप्रतिम पांडेय, डीयान यादव, नमन प्रजापति, श्रेया साहू, नूतन तिवारी और शिवा साहू ने क्वालीफाइंग राउंड्स में उम्दा प्रदर्शन किया।

संघ व खेलप्रेमियों ने दी शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं कोचिंग टीम को बधाई दी। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बाल गोविंद जायसवाल, रविंद्र दुबे सहित कई गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा सहित कई वरिष्ठ प्रशिक्षकों व खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व जताया।
खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और आने वाले समय में राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रेरणादायी साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.