March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अनुसूचित जाति मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश टीम की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, सेवा पखवाड़ा पर हुई विस्तृत चर्चा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। 4 सितम्बर 2025। रायपुर स्थित एकात्म परिसर, भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश टीम की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को अंतिम छोर तक पहुंचाने में अपनी पूरी निष्ठा से योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में अनुसूचित जाति मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल, गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामजी भारती, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकंडे, श्री यशवंत जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक रणनीति, सेवा कार्यों के विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर बल दिया गया। उपस्थित नेताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और आगे की जिम्मेदारियों

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.