August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शासकीय कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने दी छात्राओं को सफलता के मंत्र

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। 4 सितंबर 2025। शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित नौ नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य श्री दिनेश कुमार वैष्णव, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महामंत्री पुनिराम साहू, युवराज चंद्र, श्रीमती सरिता महंत तथा हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती संध्या पांडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “विद्या ही व्यक्ति के जीवन का वास्तविक आभूषण है।” उन्होंने छात्राओं से अपने माता-पिता, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

 

 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने छात्राओं को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनभागीदारी सदस्यों एवं अतिथियों ने भी छात्राओं को नई शिक्षा यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
दीक्षारंभ कार्यक्रम में छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.