October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भारी बारिश से चाकाबुड़ा–देवरी और दीपिका मार्ग के पुल बह गए, प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की अपील

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के तेज बहाव से चाकाबुड़ा से देवरी जाने वाला पुल टूटकर बह गया है। इसी प्रकार दीपिका से चकोरा जाने वाली सड़क पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त होकर बह गया है। दोनों ही मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

 

 

स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन मार्गों से न गुजरें, क्योंकि टूटे पुलों पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करने की सलाह दी गई है।
पुल बह जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.