August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. तरुणेश राज के दशगात्र कार्यक्रम में मंत्री राम विचार नेताम हुए शामिल, शोक संतप्त परिवार को दी श्रद्धांजलि

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। शक्तिपीठ के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री सी.आर. राज के सुपुत्र डॉ. तरुणेश राज का बीते दिनों रायपुर में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को उनके कोरबा स्थित निवास पर दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परिजनों, मित्रों, समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जनजाति, ग्रामीण पंचायत एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
गणमान्य रहे उपस्थित

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायपुर से आए कई गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर समूह और समाजजन मौजूद रहे। आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान, श्री आर.एस. मार्को, संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र भगत, वरिष्ठ सदस्य मार्गदर्शक श्री बी.एस. पैंकरा, सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र श्याम (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के प्रदेश पदाधिकारी संरक्षक श्री हरिश्चंद्र निषाद, श्री यू.आर. महिलांगे, महासचिव श्री प्यारेलाल चौधरी, शंभू शक्ति सेना के श्री प्रवीण पालिया, श्री राजेश पोर्ते, श्री मरावी, जंगों रायतार, मातृ शक्ति संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक बंधु श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
शक्तिपीठ से जुड़े भविष्य की योजनाओं पर चर्चा
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद शक्तिपीठ प्रतिनिधि मंडल से मंत्री श्री नेताम ने अलग से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने शक्तिपीठ से जुड़ी भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और आश्वासन दिया कि वे बहुत जल्द कोरबा प्रवास पर आकर शक्तिपीठ दर्शन करेंगे एवं समाजजनों से मुलाकात करेंगे।
संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान ने मंत्री जी को आदिवासी शक्तिपीठ आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.