August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पीसीसी और बीसीसी के बीच कलह चरम पर, कांग्रेस में अंतर्कलह गहराई: संतोष पांडेय

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ रही है। “पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) और बीसीसी (भूपेश कांग्रेस कमेटी) के बीच की लड़ाई और तेज हो गई है, और यह अब चरम पर पहुंच चुकी है,” पांडेय ने आरोप लगाया।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस में कलह कोई नई बात नहीं है। जब वे सत्ता में थे तब भी यही स्थिति रही। “इनकी अपने ही नेताओं से नहीं जमती थी। बाबा से रिश्ते तनावपूर्ण थे, और वे खुद अपने ही विभाग से इस्तीफा दे चुके थे। ऐसे में जब शीर्ष नेता ही आपस में भिड़ते रहें तो बाकी संगठन का तो भगवान ही मालिक है,” पांडेय ने तंज कसा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अंतर्कलह बढ़ाने वाली पार्टी बन चुकी है। सत्ता और कुर्सी की खींचतान ने कांग्रेस की हालत को और बदतर कर दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी के कथन का हवाला देते हुए कहा कि गांधीजी ने भी कांग्रेस को विसर्जित करने की बात कही थी। “आज वही स्थिति आ गई है कि कांग्रेस केवल सत्ता के लिए खींचतान कर रही है, न जनता की चिंता है और न ही संगठन की मजबूती की,” पांडेय ने कहा।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस कलह और अवसरवादिता को देख रही है और आगामी समय में उन्हें इसका करारा जवाब देगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.