October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

परसाभाटा व्यापारियों का जोरदार विरोध, महापौर संजू देवी राजपूत बनी जनता की ढाल

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। परसाभाटा में मुख्य मार्ग पर अवैध तरीके से गेट बनाकर आम रास्ता बंद कर दिया गया। इस कारण क्षेत्र में निवासरत हजारों लोगों को मजबूरी में भारी वाहनों से गुजरने वाले जर्जर मार्ग से होकर कोरबा आना-जाना पड़ रहा है। लोगों की जान रोजाना खतरे में पड़ रही है। इसी अन्यायपूर्ण स्थिति के खिलाफ आज परसाभाटा के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

 

स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन की मांग थी कि प्रशासन तत्काल अवैध गेट को हटाकर आम रास्ता खोले। लेकिन मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा व्यापारियों की दुकानों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे आक्रोशित नागरिकों ने अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
इसकी जानकारी मिलते ही कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि अधिकारी अवैध गेट हटाने के बजाय दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस पर महापौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि जनता के साथ अन्याय और मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर संजू देवी राजपूत ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा – “मुझे जनता ने चुना है। मैं हर समय उनकी आवाज़ बनकर और ढाल बनकर खड़ी रहूँगी। अब किसी भी अधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में किसी भी अवैध कार्य या जबरन कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी व्यक्ति या अधिकारी क्यों न हो।
परसाभाटा के नागरिकों और व्यापारियों ने महापौर के इस दृढ़ हस्तक्षेप का स्वागत किया और कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि उनकी आवाज दबाई नहीं जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.