October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आदि कर्मयोगी अभियान’ बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह रहे मुख्य अतिथि, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आदिवासी विकास विभाग द्वारा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह शामिल हुए।

 

बैठक में सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय तथा दिल्ली से पधारे श्री गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले के सभी ब्लॉक से आए मास्टर ट्रेनर (MT) भी इस अवसर पर शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान से संबंधित दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान करना और शैक्षिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा। मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी साधन है और ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से आदिवासी समाज में शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर ब्लॉक स्तर पर उनके क्रियान्वयन की चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
अंत में अधिकारियों एवं अतिथियों ने सभी मास्टर ट्रेनरों से आह्वान किया कि वे अभियान की सफलता के लिए समर्पण भाव से कार्य करें और समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में योगदान दें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.