October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस अपराधियों और माफियाओं के साथ खड़ी है, जनता सबक सिखा रही है – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अपराधियों, तस्करी और माफियाओं के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ऐसे रिश्तों को अब सामने आना चाहिए और आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी बड़े खुलासे होंगे। बावजूद इसके कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है।
देव ने कहा कि कांग्रेस का वास्ता कभी भी देशहित से नहीं रहा, बल्कि हमेशा ऐसे तत्वों से रहा है जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। यही कारण है कि समय-समय पर देश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देती आई है और आज उसका जनाधार लगातार कम हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को यह जवाब देना चाहिए कि आखिर “यह रिश्ता क्या कहलाता है?”
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब नशे की तस्करी से लेकर शराब के अवैध कारोबार तक के मामलों ने जमकर पैर पसारे। कांग्रेस अपने छुपे हुए एजेंडे पर चलती रही जिसे अब जनता भलीभांति समझ चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नशे के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई चल रही है। इसी का नतीजा है कि लगातार ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। देव ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कांग्रेस की मिलीभगत से हुए सभी काले कारोबार उजागर किए जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.