सजेस बिंझरा में नव नियुक्त प्राचार्य जे.एस. मानसर का भव्य स्वागत


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ बिंझरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सजेस) बिंझरा में नव नियुक्त प्राचार्य श्री जे.एस. मानसर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष श्री ईश्वर सरकार तथा अन्य सदस्यों ने प्राचार्य का पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, सदस्य श्री सुरेश पोरते, श्री विवेक मारकंडे, श्री सुरेंद्र प्रताप तथा विद्यालय के शिक्षक श्री मनोज कुमार टंडन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने प्राचार्य श्री मानसर का स्वागत करते हुए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा जताई।
प्राचार्य जे.एस. मानसर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और विद्यालय को शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने विद्यालय के विकास और छात्रों की प्रगति हेतु सामूहिक सहयोग का संकल्प भी लिया।

