करम देव महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह रहे मुख्य अतिथि


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। 3 सितम्बर 2025 को आदिवासी शक्तिपीठ परिसर में करम देव महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने समाज के इस पारंपरिक पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करम देव महोत्सव आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है।
आदिवासी शक्तिपीठ के अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष देवला बाई, कीर्तन सिंह, धारी सिंह, सुरेश, बाबूलाल, जगतराम, रामसिंह, ममता सरपंच एवं लाल सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से आयोजन और भी गरिमामय बना।
महोत्सव के दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित जनसमुदाय ने करम देव से सुख-समृद्धि और समाज की उन्नति की कामना की।

