कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, आदिवासी विकास विभाग की बैठक में अधिकारीगण एवं ब्लॉक एमटी रहे उपस्थित


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। आदिवासी विकास विभाग द्वारा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय तथा दिल्ली से पधारे श्री गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक से आए मास्टर ट्रेनर (MT) शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान से संबंधित दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान करना और शैक्षिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना था।
अधिकारियों ने कहा कि ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के माध्यम से आदिवासी समाज में शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर क्रियान्वयन की चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
अंत में अधिकारियों ने सभी मास्टर ट्रेनरों को अभियान की सफलता के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

