सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का शुभारंभ, भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल आधार है और पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम छोर तक सेवा भाव से कार्य करेंगे।

