October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीतामढ़ी में दुर्गा–दशहरा समिति का गठन, दऊवा यादव (सूर्या) बने अध्यक्ष – भव्य पर्व आयोजन की तैयारियाँ शुरू”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ सीतामढ़ी। इमली डुग्गू गौ माता चौक स्थित दुर्गा एवं दशहरा समिति का गठन आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व को देखते हुए सर्वसम्मति से किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।
समिति के संरक्षक मंडल एवं सभी सदस्यों की सहमति से श्री दऊवा यादव (सूर्या) को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर श्री पंकज सिंह कुशवाहा और सचिव पद पर श्री बृजेश तिवारी का चयन किया गया।
समिति में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अनेक सक्रिय युवाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित व ऊर्जावान बनाने की योजना बनाई जा रही है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री दऊवा यादव (सूर्या) ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं दशहरा महोत्सव को अधिक भव्यता और धार्मिक वातावरण में मनाने की तैयारी की जाएगी। पूजा पंडाल सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य शोभायात्रा में परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने नई समिति के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अब पूरा सीतामढ़ी क्षेत्र नवरात्र और दशहरा पर्व के भव्य आयोजन की प्रतीक्षा में है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.