भारत ने बनाया इतिहास: ‘विक्रम’ माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च, तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर/नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तकनीकी क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च कर दिया गया है। यह घोषणा Semicon India 2025 के मंच से हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्पबद्ध नीति का ही परिणाम है कि आज भारत उच्च तकनीक निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक नया अध्याय लिख रहा है।
अंतरिक्ष अनुसंधान को मिलेगा बल
‘विक्रम’ माइक्रोप्रोसेसर विशेष रूप से इसरो (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स हेतु तैयार किया गया है। इस उपलब्धि से स्पष्ट है कि अब भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में बाहरी देशों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि स्वदेशी तकनीक से नए आयाम गढ़ेगा। यह प्रोसेसर भारत की नवाचार क्षमता, अनुसंधान शक्ति और इंजीनियरिंग दक्षता का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि भारत आज तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में स्वर्णिम युग का आरंभ कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक बधाई दी।
स्वर्णिम भारत की पहचान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया चिप्स’ भारत की नई पहचान हैं और यह दर्शाता है कि राष्ट्र आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। यह सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं बल्कि विकसित भारत@2047 की नींव रखने वाला ऐतिहासिक कदम है।
तकनीकी क्रांति की ओर कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि इस माइक्रोप्रोसेसर के निर्माण से भारत न केवल रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान में मजबूत होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर होगा।
✍🏻 श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन







