स्वामी आत्मानंद विद्यालय बिंझरा में विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को मिले कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दिनांक 1 सितंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बिंझरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय श्रेणी) श्री एच.के. रात्रे ने किया।
अपने उद्बोधन में माननीय रात्रे ने निशुल्क विधिक सेवा की उपलब्धता पर विस्तार से जानकारी देते हुए नालसा स्कीम, मध्यस्थता अभियान, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, बाल श्रम, बाल विवाह, मोटर वाहन अधिनियम, गुमशुदा बच्चों से जुड़े अपराध, पोक्सो एक्ट, क्षतिपूर्ति प्रावधान और महिलाओं व बच्चों के अधिकार जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में नैतिकता का समावेश समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की नींव है।

इसके साथ ही 1 जुलाई से 7 अक्टूबर 2025 तक चल रहे राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान, साथी योजना, डान योजना, जागृति योजना और आशा योजना 2025 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नालसा का टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। यातायात नियमों, भरण-पोषण तथा विभिन्न आपराधिक मामलों की कानूनी प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई।
शिविर में विद्यालय प्राचार्य श्री जे.एस. मानसर, शिक्षकगण श्री मनोज कुमार टंडन, श्रीमती मंजूलता सिंह, श्रीमती नीलम किस्पोट्टा, कार्यक्रम संचालक श्रीमती संध्या साहू सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 275 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर अधिकार मित्र तलवीर सिंह, थाना बांगो तथा तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा का विशेष सहयोग रहा।

