कांग्रेस की निकम्मी विरासत का कचरे का पहाड़ BJP ने किया ध्वस्त — जनता ने कहा: कांग्रेस ने दी बदबू, भाजपा ने दी राहत!


कोरबा, 1 सितंबर 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोसाबाड़ी मण्डल के वार्ड क्रमांक 31 राजेंद्र प्रसाद नगर में वर्षों से खड़ा कचरे का पहाड़ आखिरकार आज ध्वस्त हो गया। यह गंदगी कांग्रेस कार्यकाल की निकम्मी और भ्रष्ट मानसिकता का जीता-जागता सबूत थी, जिसने पूरे इलाके को बदबू, बीमारी और नारकीय हालात में झोंक रखा था।

कांग्रेस की नाकामी और लापरवाही का आलम यह था कि लगभग 150 से 200 मीटर लंबा इंटर-कनेक्टिंग रोड पूरी तरह से कचरे के अंबार में दबा पड़ा था। लोगों का आना-जाना मुश्किल, आसपास की हवा जहरीली और हर गली-मोहल्ला बदबू से त्रस्त। कांग्रेस शासनकाल में बार-बार शिकायतों के बावजूद इस समस्या को अनदेखा किया गया। सच तो यह है कि कांग्रेस की सरकार और उसके निगम प्रतिनिधि जनता के दर्द से ज्यादा अपनी राजनीति और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।

लेकिन जब मामला भाजपा कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर और वार्ड पार्षद श्री अशोक चावलानी के संज्ञान में आया, तो तुरंत निगम प्रशासन को हड़काया गया। भाजपा की तत्परता और जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनशीलता ने निगम को मजबूर किया कि वह त्वरित कार्रवाई करे और मौके पर पहुँचकर कचरे के पहाड़ का उठाव करे।

जैसे ही कचरा उठा, पूरे वार्ड में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्डवासियों ने खुले शब्दों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा —
👉 “कांग्रेस ने हमें गंदगी और बदबू दी, लेकिन भाजपा ने हमें राहत और साफ-सफाई दी। यही है असली फर्क।”
इस जनहित कार्य में मण्डल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार और मीडिया सह प्रभारी श्री पवन सिन्हा भी स्वयं उपस्थित रहकर कार्य को सफल बनाने में सक्रिय रहे।
✅ यह घटना साबित करती है कि कांग्रेस सिर्फ नाकामी, निकम्मेपन और भ्रष्टाचार की राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा जनता के बीच खड़ी होकर समस्या का समाधान और राहत देने का काम करती है।

