October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

निहारिका महानदी काम्प्लेक्स में गणेशोत्सव, आज भजन संध्या और भंडारे में उमड़ेगा जनसैलाब

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। गणेश चतुर्थी पर्व पर निहारिका महानदी काम्प्लेक्स में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन और प्रसाद वितरण हेतु प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समिति द्वारा लगातार भोग-भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्तगण श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज सोमवार, 1 सितंबर 2025 को विशेष भोग के रूप में हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही शाम 6 बजे से दर्री-जमनीपाली भजन मंडली की प्रस्तुति के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में रामप्रसाद साहू, श्रीमती शांति साहू, धृति साहू, दीक्षा यादव, गोपी यादव तथा तबला वादक देवेश अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

महानदी काम्प्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं और अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भजन संध्या व भंडारे का लाभ लेने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.