February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में कोरबा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की सक्रिय भागीदारी – संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर /कोरबा, 1 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भव्य रूप से आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में कोरबा जिले से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

संगठन को और मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम

श्री गोपाल मोदी ने कार्यशाला को अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन संगठन की संरचना को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी मोर्चों के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर ने पूरे संगठन को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ने की नई दिशा दी है।

 

मन की बात से मिली प्रेरणा

कार्यशाला के दौरान सभी पदाधिकारियों ने मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 125वें संस्करण को सुना। उपस्थित सभी जनों ने इसे जीवन के लिए प्रेरणादायी और राष्ट्रहित की सोच से परिपूर्ण बताया।

नवनियुक्त अध्यक्षों को मिला विशेष प्रशिक्षण

कार्यशाला में शीर्ष नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि –

नई कार्यकारिणी के साथ तालमेल बनाकर संगठन व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

सोशल मीडिया जैसे आधुनिक साधनों का अधिकतम उपयोग कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना आवश्यक है।

बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठित रखते हुए जनता तक भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को पहुँचाना ही संगठन की वास्तविक ताकत है।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, एमआईसीसी सदस्य अजय चंद्रा, लकी नंदा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यशाला की गरिमा और अधिक बढ़ा दी।

भाजपा संगठन को नई दिशा

कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि संगठन ही भाजपा की असली शक्ति है। यह कार्यशाला हमें यह संकल्प दिलाती है कि आने वाले समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.