August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा एसईसीएल दीपका प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश के लगे आरोप

1 min read

कोरबा-पश्चिम दीपका क्षेत्र अंतर्गत हाल ही में कोयला मंत्री के आगमन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन द्वारा लगाए गए पर्दों को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय पत्रकारों का आरोप लगाते हुए कहना है कि इस मुद्दे पर समाचार उजागर होने के बाद उन पर परोक्ष रूप से दबाव बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ पत्रकारों के परिजनों को नियमानुसार आवंटित आवास खाली करने के नोटिस दिए गए, जिसे बाद में खाली भी कर दिया गया। इस घटनाक्रम ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
* “क्या भ्रष्टाचार की पोल खुलने पर दबाव बनाने की कोशिश ?”
कर्मचारी संगठनों और स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि लंबे समय से दीपका क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं जैसे रोड सेल, सिविल, खरीदी विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में खरीद-फरोख्त और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में दीपका सिविल विभाग के एक अधिकारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। यह मामला उस समय भी चर्चाओं में रहा था और भ्रष्टाचार के आरोपों को और मजबूत करता है।
* नागरिकों और कर्मचारियों की राय
स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों का आरोप लगाते हुए कहना है कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कार्यवाही हो सके और निर्दोषों को बेवजह परेशान न किया जाए। उनका मानना है कि सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों पर दबाव डालना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक संकेत है।
इस पूरे मामले पर एसईसीएल दीपका प्रबंधन से अब तक कोई अधिकृत प्रतिक्रिया नहीं दी गयी हैं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.