August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस-आरजेडी नेताओं की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो आज करेगा पुतला दहन – टीपी नगर चौक पर जुटेंगे कार्यकर्ता

 

कोरबा। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता जी के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों में गहरा आक्रोश है। इस अपमानजनक बयानबाजी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टीकरिहा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कांग्रेस और आरजेडी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में युवा मोर्चा कोरबा द्वारा भी जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा।

भाजयुमो जिला इकाई ने बताया कि कांग्रेस का यह आचरण भारतीय संस्कृति और मातृत्व के सम्मान पर सीधा प्रहार है। ऐसे शर्मनाक शब्दों का उपयोग कर कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता उजागर कर दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि माँ का अपमान, कांग्रेस की पहचान बन गई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर, सोमवार को शाम 4 बजे, टीपी नगर चौक, कोरबा में कांग्रेस और आरजेडी का पुतला दहन किया जाएगा। जिला भाजयुमो ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.