August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का फूटा गुस्सा – टीपी नगर चौक में किया पुतला दहन, कांग्रेस को बताया “गाली वाली पार्टी”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी की संयुक्त सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा का आक्रोश फूट पड़ा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय टीपी नगर चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का जोरदार विरोध करते हुए उनका पुतला दहन किया।

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की माँ के प्रति प्रयुक्त अशोभनीय शब्द किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की चुप्पी इस घृणित बयान पर उनकी मानसिकता को उजागर करती है। न तो राहुल गांधी और न ही तेजस्वी यादव ने आज तक खेद जताया और न ही माफ़ी मांगी है, यह शर्मनाक है।

उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा – “अब कांग्रेस पार्टी ‘गाली वाली कांग्रेस’ बनकर रह गई है। चरित्रहीन और घटिया राजनीति को देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा सबक मिलेगा।”

 

oplus_0

भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, महामंत्री रामशंकर साहू, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, पि वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, अजा मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, रंजू यादव, सुभाष राठौर, दिव्यांश अग्निहोत्री, संजय मानिकपुरी, बृजेश यादव, दीनदयाल पटेल, रामावतार पटेल, मोंटी पटेल, साकेत शर्मा, विवेक रजवाड़े, विशाल सचदेव, पिंकू रंजन, सुजीत सिंह, प्रमोद जांगड़े, करण सोनी, श्याम साहू, श्रीधर द्विवेदी, योगेश मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, रमेश बरेठ, योगेश जायसवाल, योगेंद्र राठौर, धनंजय चौहान, चेतन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक माफ़ी की मांग की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.