August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डॉ. प्रवीण प्रतीक प्रधान को मिला द्विगुणा सम्मान, चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सेवा सम्मान से अलंकृत

बिलासपुर। चिकित्सा जगत में अपनी निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए जिला चिकित्सालय बिलासपुर में पदस्थ डॉ. प्रवीण प्रतीक प्रधान को हाल ही में दो महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाजा गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में डॉ. प्रधान को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान की सराहना की।

विकलांग शल्य शिविर में सेवा सम्मान

इसके अतिरिक्त 23 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा आयोजित 62वां निःशुल्क विकलांग शल्य शिविर, बिलासपुर में डॉ. प्रधान की सक्रिय सहभागिता और सराहनीय सेवाओं के आधार पर उन्हें सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।

चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणा

डॉ. प्रवीण प्रतीक प्रधान के इस द्विगुणा सम्मान से चिकित्सक वर्ग सहित सम्पूर्ण समाज गौरवान्वित है। उनकी सेवाएँ न केवल मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं, बल्कि युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

डॉ. प्रवीण प्रधान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.