June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण : अधूरे निर्माण पर सख्ती, ग्रामीणों ने की सराहना

कोरबा। ग्राम पंचायत कोटमेऱ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा एवं जनपद सीईओ वैभव कौशिक ने किया। निरीक्षण के दौरान कई आवास अधूरे पाए गए—कुछ मकानों में दीवारें व छत अधूरी थीं, दरवाजे-खिड़कियाँ नहीं लगी थीं और फर्श भी अधूरा था।

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने स्पष्ट कहा कि यह योजना गरीबों के लिए जीवन बदलने वाली है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने लाभार्थियों को समय पर मकान पूरा करने की बात कही। वहीं जनपद सीईओ वैभव कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर ग्रामीणों ने मनोज झा की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार इस तरह घर-घर जाकर अधिकारियों ने समस्याएँ सुनीं और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उनका मानना है कि निरंतर निगरानी से पात्र लोगों को समय पर पक्का मकान मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान कमलेश राय, संजु वैष्णव, तुलसी रात्रे, विमल जायसवाल, आकाश गुप्ता, आवास शाखा से दिन बंधु, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.