October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

न्यू कोरबा हॉस्पिटल की पहल: बुजुर्गों के घर पहुंचकर हो रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

1 min read

कोरबा। समाज के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की है कि 31 अगस्त तक बुजुर्गों के घर-घर पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो बीमारी, शारीरिक कमजोरी या अकेलेपन के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह सेवा कोरबा शहर के 10 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध है। अब तक 50 से अधिक बुजुर्गों का पंजीयन हो चुका है और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की टीम उनके घर पहुंचकर जांच और उपचार सेवाएं प्रदान कर चुकी है। लाभ लेने वाले अधिकांश मरीज 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिन्हें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग, जोड़-दर्द जैसी पुरानी बीमारियों से राहत मिली है।

बुजुर्गों और परिजनों ने की सराहना

सेवा का लाभ लेने वाले बुजुर्गों और उनके परिजनों ने न्यू कोरबा हॉस्पिटल के इस कदम की दिल से सराहना की है। उनका कहना है कि इस प्रयास से इलाज सुलभ होने के साथ-साथ बुजुर्गों के चेहरों पर आत्मीय संतोष और मुस्कान भी लौटी है।

“बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर”

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस सोच के साथ यह अभियान शुरू किया गया है ताकि कोई भी वरिष्ठ नागरिक केवल दूरी या साधन के अभाव में इलाज से वंचित न रह जाए।

प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद बुजुर्गों को इस सेवा की जानकारी दें और उन्हें घर बैठे जांच व उपचार का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.