October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ की सब जूनियर किकबॉक्सिंग टीम चेन्नई रवाना, 69 खिलाड़ी और 6 आफिशियल करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ की सब जूनियर किकबॉक्सिंग टीम राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाने के लिए रवाना हो चुकी है। 5 दिवसीय राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं तमिलनाडु किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 से 31 अगस्त 2025 तक चेन्नई (मापुसा गोवा) में किया जा रहा है। इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि राज्य की ओर से 69 खिलाड़ी और 6 आफिशियल टीम का हिस्सा बने हैं। इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में कोरबा में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

राज्य की टीम विभिन्न जिलों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, मुंगेली आदि से चुनी गई है। प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं – पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फुल कांटेक्ट, लो किक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स और क्रिएटिव फार्म्स में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

कोरबा से 24 खिलाड़ी करेंगे मुकाबला

सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा से कुल 24 खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं।
बालक वर्ग से – खुशाल साहू, शिवा साहू, वैदिक पलेरिया, डीयान यादव, चिराग चौहान, पी. साई हर्ष, अप्रतिम पांडेय, प्रद्युम्न गोयल, श्लोक राज राठौर, नमन प्रजापति।
बालिका वर्ग से – कृति साहू, अवन्या तिवारी, वृंदा अग्रवाल, मनसा सिन्हा, नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, काव्या दिनेश, श्रद्धा साहू, दिव्यांशी ए, नाव्या तिवारी, नूतन तिवारी, हर्षिता यादव, श्रेया लक्ष्मी साहू एवं दिव्य कर्ष।

टीम को रवाना करने से पूर्व सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट प्रदान किए गए।

पूरी तरह डिजिटल चैंपियनशिप

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम पर आधारित है। खिलाड़ियों का पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग और परिणाम – सभी प्रक्रियाएं ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली से की जाएंगी।

शुभकामनाओं की बौछार

टीम को शुभकामनाएं देने वालों में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी छगनलाल मूंदड़ा, तारकेश मिश्रा, आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, रघुनाथ नायक, वेंकटेश दास मानिकपुरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, वरिष्ठ खेलप्रेमी शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, अशोक साहू, शुभम यादव, अंकुश लाल यादव, रितेश साहा, रमेश साहू, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्य पाल सहित खिलाड़ियों के अभिभावक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी शामिल हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.