October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पंडित विजय शंकर मेहता से लिया आशीर्वाद

1 min read

कोरबा। मातनहेलिया परिवार द्वारा जश्न रिसोर्ट कोरबा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन आज कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी विशेष रूप से पहुंचे और श्रद्धाभाव से कथा श्रवण किया।

आज की कथा में प्रसंग कपिल गीता, शिव सती चरित्र एवं भरत चरित्र का वर्णन हुआ। कथा के उपरांत श्री मोदी ने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद ग्रहण किया।

कथा में जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा नेता रामसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पंडित मेहता के श्रीमुख से निकली अमृतमय वाणी का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, रमाकांत साहू, अजय चंद्रा, लक्कीनंदा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कथा पश्चात गोपाल मोदी ने भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा –
“पंडित विजय शंकर मेहता के श्रीमुख से निकले एक-एक शब्द जीवन का यथार्थ समझाते हैं। कथा सुनकर मन को अद्भुत शांति मिलती है।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि –
“हर व्यक्ति को समय निकालकर इस पावन कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। यहां केवल अध्यात्म ही नहीं, बल्कि सुखद और सार्थक जीवन के लिए जीवन प्रबंधन की अमूल्य शिक्षा भी प्राप्त होती है।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.