August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा हास्य कवि सम्मेलन आज, मंच पर जुटेंगे देश के नामचीन कवि

1 min read

कोरबा।आर. पी. नगर कोरबा द्वारा आयोजित युवा गणेश उत्सव समिति के भव्य आयोजन में हास्य कवि सम्मेलन का तीसरा दिन शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम दशहरा मैदान, फेज-1, आर. पी. नगर कोरबा में रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।

गणेशोत्सव के रंगारंग आयोजनों की कड़ी में हास्य कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें देशभर के प्रख्यात कवि अपने चुटीले व्यंग्य, ओजस्वी काव्य और हास्य रस से श्रोताओं को झूमने और गुदगुदाने पर मजबूर करेंगे।

कार्यक्रम में मंचासीन कवि :

डॉ. अंजना सिंह (ओज कवयित्री, कोरबा)

बंशील धर मिश्र (हास्य कवि, अकलतरा)

हिमांशु हिन्द (ओज कवि, इंदौर)

अमित शुक्ला (हास्य कवि, रीवा)

विकास बैरागी (हास्य कवि, नरसिंहपुर)

हीरामणि वैष्णव (हास्य कवि, कोरबा)

कवि सम्मेलन का मंच हास्य और ओज का संगम बनेगा।

कोरबा की जनता को स्थानीय और राष्ट्रीय कवियों की प्रस्तुति का दुर्लभ अवसर मिलेगा।

आयोजन समिति ने दर्शकों के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित रखने की तैयारी की है।

युवा गणेश उत्सव समिति के इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आस्था, कला और मनोरंजन का संगम प्रस्तुत करना है। समिति का कहना है कि गणेशोत्सव के दौरान ऐसे आयोजन समाज में साहित्यिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.