October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक प्रेमचंद पटेल ने अमित गर्ग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के विधायक प्रतिनिधि

1 min read

कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक-22) से विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने क्षेत्र के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अमित गर्ग को चुना है।

इस संबंध में विधायक ने 25 अगस्त 2025 को जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, कोरबा को आधिकारिक पत्र जारी कर सूचना दी है। पत्र पर संबंधित विभाग द्वारा प्राप्ति की मुहर भी अंकित की गई है।

पत्र में विधायक प्रेमचंद पटेल ने उल्लेख किया है कि अब उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम से संबंधित समस्त कार्यों में अमित गर्ग, निवासी वार्ड क्रमांक 15, कारखाना एरिया, कटघोरा उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि श्री गर्ग को उनके अधिकृत विधायक प्रतिनिधि के रूप में विभागीय कार्यों, बैठकों और निर्णयों में भाग लेने का अधिकार होगा। इस नियुक्ति के बाद अब क्षेत्र में खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़े मामलों में अमित गर्ग सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनता की समस्याओं एवं मांगों को विधायक तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस निर्णय को क्षेत्र की जनता एक सकारात्मक कदम मान रही है। आमजन का मानना है कि अब खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम से संबंधित कार्यों में गति आएगी और आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.