October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अडानी समूह से CSR मद में सहयोग की मांग, कृषि सभापति रीना सिदार ने रखा ग्राम एवं विद्यालय विकास का प्रस्ताव

1 min read

सरगबुंदिया।जनपद सदस्य एवं कृषि सभापति श्रीमती रीना सिदार ने अडानी समूह के प्रमुख श्री प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात कर ग्राम सरगबुंदिया के सर्वांगीण विकास एवं शासकीय विद्यालय के अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण हेतु CSR मद से सहयोग की मांग रखी।

मुलाकात के दौरान श्रीमती सिदार ने उन्हें एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें ग्राम सरगबुंदिया में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को आ रही कठिनाइयों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणजन स्वच्छ पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन जैसी आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वहीं विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति एवं संसाधनों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

रीना सिदार ने आग्रह किया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अडानी समूह इन समस्याओं के समाधान में योगदान देकर ग्राम व विद्यालय के विकास में अपनी भूमिका निभाए।

इस अवसर पर अडानी समूह के प्रमुख श्री प्रसाद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि समूह सदैव ग्राम विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि अडानी समूह के CSR सहयोग से सरगबुंदिया गांव और शासकीय विद्यालय को नई दिशा मिलेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.