August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार, 115 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

1 min read

कोरबा। जिले में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पाली पुलिस ने अलग-अलग छापामार कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 115 लीटर कच्ची महुआ से निर्मित अवैध शराब को जप्त किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हरनमूडी में की गई रेड में 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। इसके अलावा ग्राम पोड़ी में दबिश के दौरान 42 लीटर कच्ची महुआ से निर्मित अवैध शराब बरामद हुई। वहीं ग्राम केराझरिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इन सभी मामलों में संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में आमजन भी सहयोग करें और यदि कहीं भी ऐसे कृत्य की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.