August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आगाज़, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

1 min read

कोरबा। मातनहेलिया परिवार द्वारा पितृमोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में हुआ। कथा प्रारंभ से पूर्व रविवार सुबह मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर से जश्न रिसोर्ट तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

श्याम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ढोल-ताशों, जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। लब्ध प्रतिष्ठित कथा वाचक एवं जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजय शंकर मेहता (उज्जैन, म.प्र., हमारे हनुमान परिवार) का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें विशेष रथ पर विराजमान कराया गया। शोभायात्रा दर्री रोड होते हुए जश्न रिसोर्ट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ की स्थापना कर श्रीमद्भागवत गीता की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस अवसर पर मातनहेलिया परिवार के मुखिया राजबीर प्रसाद अग्रवाल ने सपत्नीक व्यास पीठ को अपने सिर पर रखकर कथा स्थल तक पहुंचाया। शोभायात्रा में अग्र समाज के सैकड़ों लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ भागीदारी निभाई।

आज से 30 अगस्त तक होगी कथा

दोपहर 3:00 बजे से कथा प्रारंभ हुई, जिसमें प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत महात्म्य, आत्मदेय प्रसंग एवं महाभारत प्रसंग का वाचन होगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन 24 से 30 अगस्त तक दोपहर 3:00 बजे से जश्न रिसोर्ट में किया जाएगा।

31 अगस्त को हवन-पूजन और 25 सितंबर को भंडारा

31 अगस्त को हवन-पूजन के साथ कथा का समापन होगा। वहीं, विशाल भंडारे का आयोजन 25 सितंबर को जश्न रिसोर्ट परिसर में किया जाएगा।

कोरबावासियों को आमंत्रण

आयोजक मातनहेलिया परिवार ने कोरबावासियों से सपरिवार कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने एवं जीवन प्रबंधन के सूत्र सीखने हेतु सादर आमंत्रण किया है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.