June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसान मोर्चा के सम्मान समारोह में पवन कुमार सिंह बने आकर्षण का केंद्र, गगनभेदी नारों के बीच हुआ भव्य सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय रायपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में किसानों की आवाज़ बनकर निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का विशेष रूप से जोरदार स्वागत व सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल, तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ओंकार ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, खाद्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप शर्मा, बी.नियम प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में किसान मोर्चा को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ को और मज़बूत बना रहा है।

समारोह के दौरान जब पवन कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तो पूरा हॉल तालियों और नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने “किसान मोर्चा ज़िंदाबाद” और “पवन सिंह अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया।

नेताओं ने कहा कि पवन कुमार सिंह जैसे युवा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधि संगठन की पहचान हैं और उनकी सक्रियता से न सिर्फ किसानों की आवाज़ बुलंद हो रही है, बल्कि पार्टी को भी नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.