October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में डिजिटल व आईटी निवेश की संभावनाओं पर टोक्यो में हुई अहम बैठक

1 min read

टोक्यो। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान दौरे के दौरान वैश्विक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी एनटीटी लिमिटेड, जापान की सीईओ सुश्री कायो इतो से मुलाक़ात की। एनटीटी लिमिटेड लगभग 90 बिलियन डॉलर के वार्षिक राजस्व के साथ आईटी और डिजिटल समाधानों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है।

बैठक में छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी सेक्टर को लेकर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में विकसित होते औद्योगिक और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ आईटी व टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के लिए एक बड़ा हब बनने की क्षमता रखता है।

उन्होंने एनटीटी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आईटी सेक्टर के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मुलाक़ात को छत्तीसगढ़ के लिए डिजिटल और तकनीक-आधारित निवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ChhattisgarhAtExpo2025

श्री विष्णुदेव साय
माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.