August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र

1 min read

कोरबा/बांकीमोंगरा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है। मामला बांकीमोंगरा मंडल भाजपा अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में थाना बांकीमोंगरा पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपने का है।

शिकायत पत्र में बताया गया है कि सत्येन्द्र देवांगन पिता संतोष कुमार देवांगन, निवासी धमदरी (जिला-धमतरी) नामक युवक ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनप्रिय जनप्रतिनिधि श्री जयराम रघु रोहत जी के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए साम्प्रदायिक नारों का इस्तेमाल किया है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत किया है, जिससे आम जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जगदीश रामु रोहरा न केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि जनता जनार्दन द्वारा निर्वाचित सम्मानित जनप्रतिनिधि भी हैं। इस तरह की असंवैधानिक व अशोभनीय टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने के साथ-साथ समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मांग की है कि आरोपी सत्येन्द्र देवांगन और उसके सहयोगियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उच्च स्तरीय जांच कर कठोर कदम उठाए जाएं।

शिकायत पत्र में आरोपी का विवरण भी पुलिस को सौंपा गया है –

नाम : सत्येन्द्र देवांगन

पिता का नाम : संतोष कुमार देवांगन

उम्र : 30 वर्ष

निवासी : जोबगड़ा वार्ड, धमतरी (जिला-धमतरी)

मोबाइल नंबर : 93999-50695j


इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मामला कोई सामान्य विरोध नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने और समाज में जातीय वैमनस्य फैलाने की सोची-समझी साजिश है। अतः शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.