August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में “वुमन फॉर ट्री” पहल के तहत महापौर, आयुक्त व महिला स्व-सहायता समूह ने किया वृक्षारोपण

1 min read

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भारत सरकार की योजना “वुमन फॉर ट्री” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस दौरान महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं ने पौधों के संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखरेख का संकल्प लिया।

महिलाओं की भागीदारी से हरियाली का संकल्प

भारत सरकार के अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत “वुमन फॉर ट्री” पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और महिलाओं को वृक्षारोपण जैसे कार्यों से जोड़ना है। यह पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित है।
महिला स्व-सहायता समूहों को पौधारोपण, देखभाल, संरक्षण और जागरूकता कार्यों से जोड़ा गया है, ताकि समाज में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

कोरबा में 2100 पौधे लगाए जाएंगे

निगम क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत 2100 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 05 स्थलों का चयन किया गया है। प्रत्येक स्थल पर महिला स्व-सहायता समूह और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से पौधारोपण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया गया। इन पौधों की देखरेख का दायित्व त्रिवेणी महिला स्व-सहायता समूह, जय चन्द्रहासिनी महिला स्व-सहायता समूह, जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह आदि को सौंपा गया है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर पार्षद प्रेम साहू, लखन सिदार, पूर्व पार्षद सुरती कुलदीप, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, कार्यपालन अभियंता एन.के. नाथ, जोन कमिश्नर सुनील टांडे, उद्यान अधीक्षण आनंद राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित कई अधिकारी, पार्षद, इंजीनियर व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.