August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा की स्लम बस्ती को मंत्री लखनलाल देवांगन की सौगात, 70 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

1 min read

कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रविवार को दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती श्रम नगर प्रगतिनगर को करोड़ों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 55 लाख रूपये की लागत से पांच विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षदगण, एमआईसी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

55 लाख के पांच प्रमुख कार्य

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 60 श्रम नगर प्रगतिनगर में –

डॉ. कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11.50 लाख की लागत से आरसीसी रोड व नाली निर्माण,

योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11.80 लाख की लागत से आरसीसी रोड नाली निर्माण,

तारंग घर से प्रभु सतनामी घर तक 9.50 लाख की लागत से रोड नाली निर्माण,

पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 7.20 लाख की लागत से रोड नाली निर्माण तथा

वार्ड क्र. 48 में दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 15 लाख की लागत से शेड निर्माण किया जाएगा।

मंत्री देवांगन का भावपूर्ण संबोधन

मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा –
“मैं सदैव जनता के सुख-दुख का साथी रहा हूं और आगे भी रहूंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान आपने जो विकास कार्यों की मांग की थी, उन्हें पूरा करने का मुझे संतोष है।”

उन्होंने आगे घोषणा की कि बस्ती में शेष सड़कों व नालियों के लिए 15 लाख रूपये और दर्री मंदिर के सामने 25 लाख रूपये से भव्य डोम निर्माण भी कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से कोरबा के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी।

जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मंत्री देवांगन का कोरबा से आत्मिक लगाव है और वे महापौर रहते हुए भी शहर को विकास की नई पहचान दिला चुके हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मंत्री देवांगन सतत विकास के लिए चिंतनशील रहते हैं और उन्हें जनता की समस्याओं की गहरी समझ है।
पार्षद राधा महंत ने कहा कि वे निःसंदेह कोरबा के विकास पुरुष हैं और उनके मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित एमआईसी सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, पार्षद राधा बाई महंत, कल्याणी बाई यादव, फिरतराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, वरिष्ठ नेता तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, लक्की नंदा, नारायण सिंह ठाकुर, बुधवारसाय यादव, राज जायसवाल, रतन सिंह कंवर, बैजू माहेश्वरी, अंजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय बस्तीवासी मौजूद थे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.