June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में दादी जी की मेंहदी, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव आज, कल होगा भव्य मंगलपाठ

कोरबा, 22 अगस्त 2025।
श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में आज दादी जी की मेंहदी, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह विशेष कार्यक्रम सायं 4 बजे से 6 बजे तक संपन्न होगा।

आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि इस अवसर पर विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे मंदिर पधारकर कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

कल भादी अमावस्या पर होगा भव्य मंगलपाठ

विदित हो कि कल दिनांक 23 अगस्त 2025, दिन शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादी अमावस्या उत्सव का आयोजन श्री सप्तदेव मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दादी जी का भव्य मंगलपाठ आयोजित होगा।

मंगलपाठ के उपरांत महाआरती की जाएगी और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तिमय वातावरण गूंजेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.