August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में 23 अगस्त को भव्य श्री भादी अमावस्या उत्सव, संगीतमय मंगलपाठ में गूंजेगा भक्तिरस

1 min read

कोरबा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 23 अगस्त 2025, दिन शनिवार को श्री भादी अमावस्या उत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिवार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह से पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती से होगी। इसके बाद जात-जडूला कार्यक्रम संपन्न होगा। वहीं श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा पूरे भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

संगीतमय मंगलपाठ में होगी दादी चरित्र मानस की गूंज

उत्सव का मुख्य आकर्षण संगीतमय मंगलपाठ होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक कोलकाता से पधारे श्री अनिल लाटा एण्ड पार्टी द्वारा माँ श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य संगीतमय पाठ किया जाएगा।

मंगलपाठ में सम्मिलित होने की इच्छुक महिलाएं शीघ्र ही मंदिर में अपना पंजीयन करा सकती हैं। आयोजन समिति ने बताया कि मंगलपाठ में सम्मिलित होने वाली महिलाओं को पूर्ण परिधान, नथ, चूड़ी-चुन्नी और सुहाग पिटारी के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

महिलाओं का होगा सम्मान

मंदिर परिवार ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे अपने परिजनों सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन में शामिल हों और पुण्य के भागी बनें।

मंदिर परिवार का आह्वान

परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी उन महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्षभर में सर्वाधिक मंगलपाठ किए हैं। उन्हें श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा सम्मान-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.