October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बुंदेली में 11वां श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव 30 अगस्त से, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम

1 min read

कोरबा। ग्राम बुंदेली स्थित श्री श्याम अखाड़ा परिसर में इस वर्ष का 11वां श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव 30 अगस्त को भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन न केवल भक्ति रस में डुबोएगा बल्कि मानव सेवा का भी अद्भुत संदेश देगा।

आयोजक समिति ने जानकारी दी कि कार्यक्रमों की शुरुआत अखण्ड ज्योत प्रज्वलन से होगी। इसके बाद चुनरी उत्सव, इत्र वर्षा, छप्पन भोग और दरबार सेवा जैसे धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे हर आगंतुक को बाबा का प्रसाद उपलब्ध हो सके। समिति का कहना है कि “मानव सेवा ही माधव सेवा है, यही हमारे आयोजन की मूल भावना है।”

भजन संध्या में देशभर से आएंगे कलाकार

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भजन संध्या होगी, जिसमें देशभर से नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिरस की गंगा बहाएंगे। देर रात तक श्याम दरबार भक्ति गीतों की गूंज से सराबोर रहेगा। प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं –

पूजा नथानी (जयपुर)

शिवम अग्रवाल (रेवाड़ी)

विनय अग्रवाल (रायपुर)

लव अग्रवाल (कोलकाता)

यश लाडिया (कोलकाता)

नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर

भक्ति और सेवा के संगम को और सशक्त करने के लिए श्री बालाजी सेवा संघ, ग्राम बुंदेली एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक श्री श्याम अखाड़ा परिसर में संपन्न होगा। इसमें स्त्री रोग, शुगर-बीपी, आयुर्वेद, योग-नेचुरोपैथी, पाइल्स, होमियोपैथी, दंत रोग और पेट रोग से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श देंगे। साथ ही सभी जांच और दवाइयां श्रद्धालुओं को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस प्रकार, बुंदेली का श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव इस बार भक्ति और सेवा का मिलाजुला संदेश लेकर श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.